Current affair
CURRENT AFFAIRS - 02 February 2023
विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह (World Inter-Religious Harmony Week)
फरवरी माह के पहले हफ्ते (1-7 फरवरी) को दुनिया भर में ‘विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह’ मनाया जाता है। इस सप्ताह को मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने प्रस्तुत किया था। यह सप्ताह धर्मों के बीच शांति के विश्वव्यापी उत्सव का आह्वान करता है। जॉर्डन के एचएम किंग अब्दुल्ला द्वितीय और एचआरएच प्रिंस गाजी बिन मुहम्मद ने वर्ष 2010 में वर्ल्ड इंटरफेथ हार्मोनी वीक की शुरुआत सभी धर्म के लोगों को एक साथ लाने के लक्ष्य के साथ की थी।
विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह का मुख्य लक्ष्य दुनिया के सभी लोगों के बीच संवाद, समझ और विचारों को फैलाना है। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि लोग अलग-अलग होते हुए भी उनका विश्वास ईश्वर से जोड़ा जा सकता है।
भारतीय तटरक्षक दिवस (Indian Coast Guard Day)
भारतीय तटरक्षक बल ने इस वर्ष 1 फरवरी को अपना 47वाँ स्थापना दिवस मनाया। यह बल देश की समुद्री सीमा की निगरानी करता है। देश की आजादी के 30 साल तक समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए कोई बल तय नहीं था। स्वतंत्र के 30 साल बाद यह जिम्मेदारी भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) को सौंपी गई। भारत की समुद्री सीमा 7500 किलोमीटर लम्बी है, जो भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की निगरानी में आती है।
भारतीय तटरक्षक बल (ICG), विश्व का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल है। रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले ICG का आदर्श वाक्य ‘वयम् रक्षाम्’ है, जिसका अर्थ बचाव के लिए रक्षा करना है। वर्ष 1978 में ICG की स्थापना 7 सतह प्लेटफार्मों के साथ की गई थी। वर्तमान में आईसीजी के बेड़े में 158 जहाज, 70 विमान और कई उपकरण शामिल है।
ICG अपने क्षेत्र के समुद्री मार्गों पर तस्करी आदि की रोकथाम करना इसके प्राथमिक कर्तव्यों में से एक है। गत वर्ष इसने करीब 4000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ और प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं।
“त्रिशाकरी प्रहार” सैन्य अभ्यास
भारतीय सेना ने 21 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक उत्तर बंगाल में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “त्रिशाकरी प्रहार” का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना, वायु सेना और सीएपीएफ के सभी नवीनतम हथियारों और उपकरणों के उपयोग से सुरक्षा बलों की युद्ध तैयारियों का अभ्यास करना था। निर्धारित उद्देश्य को पूरा करते हुए तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास के साथ 31 जनवरी, 2023 को त्रिशाकरी अभ्यास का समापन हुआ।
त्रिशाकरी प्रहार अभ्यास के बारे में:
- पूरे उत्तर बंगाल में विभिन्न स्थानों पर लामबंदी और तैनाती के अभ्यास आयोजित किए गए।
- नागरिक प्रशासन, नागरिक सुरक्षा संगठनों, पुलिस और सीएपीएफ आदि को कुशल चाल और त्वरित लामबंदी सुनिश्चित करने के लिए समन्वित किया गया।
- त्रिशाकरी प्रहार अभ्यास में नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, टैंक, मीडियम एंड फील्ड आर्टिलरी गन, इन्फैंट्री मोर्टार, इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल, और नई पीढ़ी के इन्फैंट्री हथियारों को शामिल किया गया था।
- ‘आत्म निर्भर भारत अभियान’ के हिस्से के रूप में स्वदेशी निर्मित हथियारों की भागीदारी भी इस अभ्यास में देखी गई।
30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस
अहमदाबाद के साइंस सिटी में दिनांक 27 से 31 जनवरी तक 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी Gujarat Council on Science and Technology, Gujarat Council of Science City, और SAL Education ने की और इसका उद्घाटन गुजरात विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव विजय नाहेरा ने किया।
देश भर के 850 से अधिक छात्रों ने 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपनी अनूठी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। बाल वैज्ञानिकों, एस्कॉर्ट शिक्षकों, मूल्यांकनकर्ताओं और सरकारी अधिकारियों सहित 1400 से अधिक प्रतिनिधि ने अपनी भागीदारी पेश की।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बारे में:
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रकट करने और कल्पना को आकार देने की जिज्ञासा को बढ़ाता है। नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, भारत सरकार द्वारा समर्थित यह कार्यक्रम हर साल चयनित स्थानों पर आयोजित किया जाता है।

Comments
Post a Comment