Current affairs 5 Oct 2021
Daily Current affairs
05 अक्टूबर 2021.
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ दौरे पर किस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे?
उत्तर : आजादी का अमृत महोत्सव।
2. ग्राहकों के ऋण के लिए आवेदन, व्यक्तिगत ऑफर समेत कई वित्तीय सेवाओं की जानकारी के लिये मुथूट फाइनेंस ने एआई वर्चुअल असिस्टेंट लॉन्च किया है, असिस्टेंट को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर : मट्टू।
3. पूर्व आईएएस अधिकारी (1979 बैच) एवं शिक्षाविद का निधन हो गया है, उनका नाम क्या था?
उत्तर : शक्ति सिन्हा।
4. आरबीआई ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पूर्व महाप्रबंधक को एनबीएफसी का प्रशासक नियुक्त किया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : रजनीश शर्मा।
5. अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 26 हजार करोड़ रूपए में किस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है?
उत्तर : एसबी इंडिया एनर्जी।
6. ब्रिटेन के कैमरन नौरी को सीधे सेटों में हराकर किसने सेन डिएगो ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है?
उत्तर : नार्वे के कैस्पर रूड।
7. तापमान, स्पर्श को महसूस करने की प्रणाली खोजने वाले किन दो शोधकर्ताओं को नोबेल पुरस्कार का साझा विजेता चुना गया है?
उत्तर : डेविड जूलियस, आर्डेम पैटापाउटियन।
8. जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण कर लिया है?
उत्तर : फुमिओ किशिदा।
9. रूस ने किस हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर : पनडुब्बी से जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल।
10. पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून बनाकर विवादों में आये स्वीडिश कार्टूनिस्ट का सड़क हादसे में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : लार्स विक्स।
11. आज के दिन (05 अक्टूबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व शिक्षक दिवस।
By- Jitendra
....*****......****......****....
Comments
Post a Comment