Current affairs 09 Oct 2021
Daily Current affairs
09 अक्टूबर 2021
1. देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : केवी सुब्रमण्यम।
2. एयर इंडिया पर 18 हजार करोड़ रूपए की बोली लगाकर किसने उसे खरीद लिया है?
उत्तर : टाटा संस।
3. जूनियर विश्व चैम्पियनशिप 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में किसने स्वर्ण पदक जीत लिया है?
उत्तर : रिदम सांगवान एवं विजयवीर सिद्धू।
4. अभिव्यक्ति की आजादी के नाम किन दो पत्रकारों को शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर : मारिया रेसा (फिलीपीन), दिमित्री मुरातोव (रूस)।
5. मोरक्को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : अजीज अखानौच।
6. अमेरिका के किस क्षेत्र में महात्मा गाँधी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी?
उत्तर : मिसिसिपी डेल्टा क्षेत्र के मध्य में।
7. किस देश की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन द्विपक्षीय संबंधों के लिए भारत दौरे पर आयीं हैं?
उत्तर : डेनमार्क।
8. केंद्रीय उड्डयन नागरिक मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया किस नयी नीति को लागू करने की घोषणा की है?
उत्तर : हेली नीति।
9. आज के दिन (09 अक्टूबर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व डाक दिवस।
10. भारतीय उद्यमी एवं लेखक जैतीर्थ राव ने महात्मा गाँधी पर एक पुस्तक लिखी है उसका नाम क्या है?
उत्तर : अर्थशास्त्री गाँधी : द रूट्स एन्ड द रिलेवेंस ऑफ़ द पॉलिटिकल इकोनॉमी ऑफ़ द महात्मा।
11. पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : पीएल हरनाध।
.....*****........
Comments
Post a Comment