22 July 2021 current affairs

Today Current Affairs


इससे पहले मैं कुछ कहूँ, मैं चाहता हूँ कि आप इस ब्लॉग को सब्सक्राइब कर लें. बड़ी तादाद में यदि हिंदी लवर/परीक्षार्थी इस पेज से जुड़ेंगें तब जाकर मेरी यह मुहिम सफल हो पायेगी.



बहुत दिनों से इच्छा थी कि हिंदी माध्यम के छात्र मुझसे जुड़ें और अपनी-अपनी बातें रखें. इंग्लिश पोर्टल, इंग्लिश एजुकेशनल वेबसाइट ढेर सारे पड़े हैं मगर हिंदी माध्यम के छात्र जो सिविल सेवा/Civil Services Exam, SSC, Railway, Banking, Insurance आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे  इन सुविधाओं से अछूते रह जाते हैं.

अब तो परीक्षाओं में भी हिंदी माध्यम से परीक्षा देने का विकल्प है. परन्तु चूँकि अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थी अधिक हैं इसलिए हिंदी के लिए समर्पित ऐसी कोई वेबसाइट नहीं बनी जहाँ हम अपना सुख-दुःख, परीक्षा की रणनीति एक दूसरे से साझा कर सकें.

तो आइये, डेली करंट अफेयर्स इस अभियान को आगे बढ़ाइए. मेरा कार्य तो आपको केवल उत्साहित करने, जोश से भरने मात्र का है. पर आपसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, ऐसी मुझे आशा  है.

जय  भारत ..!

22 July 2021 current affairs 


1.एचसीएल कंपनी के नए अध्यक्ष एवं एमडी के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
a.    कर्णम शेखर
b.    सी. विजयकुमार
c.    राहुल सचदेवा
d.    साइरस मिस्त्री

 उत्तर - b 


2.किस राज्य सरकार ने ‘अगर’ पेड़ों (agar trees) की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू की है?
a.    त्रिपुरा
b.    मध्य प्रदेश
c.    पंजाब
d.    तमिलनाडु

उत्तर - a


3.हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने “कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” अभियान लांच किया?

a.    राजनाथ सिंह
b.    अर्जुन मुंडा
c.    अनुराग ठाकुर
d.    पीयूष गोयल

उत्तर - b


4.इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) देश के पहले ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र को निम्न में से किस जगह लगाएगी?
a.    पटना 
b.    मथुरा
c.    रांची
d.    लखनऊ

उत्तर - b

5.आईसीसी की तरफ से जारी ताजा रैंकिंग में निम्न में से कौन सी भारतीय महिला खिलाड़ी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँच गयीं हैं?
a.    मिताली राज
b.    शेफाली वर्मा
c.    टैमी ब्यूमोंट
d.    मिग लैनिंग

उत्तर - a

6.हाल ही में किस देश ने हज में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए पुरुष अभिभावक की आवश्यकता को हटा दिया है?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    सऊदी अरब
d.    इनमें से कोई नहीं

उत्तर - c

7.निम्न में से किस राज्य सरकार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 को स्थगित करने का फैसला किया है?
a.    बिहार
b.    झारखंड
c.    हरियाणा
d.    तमिलनाडु

उत्तर - c

8.टी-20 क्रिकेट में 14000 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज निम्न में से कौन बन गए हैं?
a.    विराट कोहली
b.    डेविड वार्नर
c.    महेंद्र सिंह धोनी
d.    क्रिस गेल

उत्तर - d

9.विश्व मलाला दिवस (World Malala Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    15 मई
c.    12 जुलाई
d.    20 अगस्त

उत्तर - c

10.यूके ने 50 वर्षों में पहली बार किस देश को सेब का निर्यात किया है?

a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    भारत

उत्तर - d 


टोक्यो ओलंपिक 2020 से जुड़ी खबरें - 


जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई 2021 से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. भारत को ओलंपिक खेलों में विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, दीपिका कुमार, पीवी सिंधु जैसे खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है. भारत की तरफ से इस बार ओलंपिक खेलों में 100 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेने जा रहे हैं जिनमें हॉकी की दो टीमों भी शामिल हैं.


आपको बता दें कि मैरी कॉम, मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक 2021 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया समापन समारोह के ध्वजवाहक होंगे. 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Maths formula

भारत - आकार और स्थिति

Current affair